IPL 2025: आईपीएल 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 278 का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 39 गेंदों पर 105 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने भी 40 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बड़े टारगेट के जवाब में कोलकाता की टीम 168 रनों पर ही ढेर हो गई और यह मैच 110 रनों से गंवा दी। इस हार के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने सच में अच्छी बल्लेबाजी की। हां, हमने गेंदबाजी करते समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह शानदार है। उन्होंने सभी ढीली गेंदों का फायदा उठाया और कुछ अच्छी गेंदों को भी हिट किया। इसका पूरा क्रेडिट एसआरएच के बल्लेबाजों को जाता है। हमने धीमी गेंदें, वाइड बॉलिंग, वाइड स्लो बॉलिंग के बारे में भी चर्चा की, लेकिन कभी-कभी अगर गेंदबाज प्लानिंग को अच्छी तरह से लागू नहीं करते हैं, तो क्लासेन जैसे बल्लेबाज इसका फायदा उठाते हैं।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: KKR को रौंदकर SRH की हुई बल्ले-बल्ले, बदल दिया पॉइंट्स टेबल का हाल
रहाणे ने आगे कहा, ‘हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, जबकि हमने एक बॉलिंग यूनिट के रूप में पारी के दौरान कई गलतियां भी कीं। पूरे सीजन में हमारे पास 2-3 करीबी मैच थे, जिनके बारे में हमें लगा कि हम एक टीम के रूप में और एक यूनिट के रूप में अच्छा नहीं खेले। इसके अलावा हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। इस तरह के फॉर्मेट में आपको हर समय स्विच ऑन करना पड़ता है। यह फॉर्मेट वास्तव में मुश्किल है। मुझे कोई अफसोस नहीं है। इस सीजन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। हम अगले साल और भी मजबूती से वापसी करेंगे।’
यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: क्लासन का टॉप क्लास शो, उनादकट-हर्ष ने बरपाया कहर, ‘रिकॉर्ड’ जीत के साथ खत्म हुआ हैदराबाद का सफर
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
22 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines