KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 90 रन की पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने अर्धशतक (52 रन) लगाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। केकेआर की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन का योगदान दिया। गुजरात की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, आर साई किशोर, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने एक और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है।
रहाणे ने दिया बड़ा बयान
मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “मुझे लगा था कि 199 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमने गेंदबाजी के दौरान अच्छी वापसी की थी। हम अच्छी शुरुआत (ओपनिंग) की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। हमें जल्दी से जल्दी इससे सीखने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा, “पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन जब हम गेंदबाजी कर रहे थे, तब हमें लगा था कि अगर हम उन्हें 210 या 200 रन से नीचे रोक लें, तो अच्छा रहेगा। हमें खासकर मिडिल ओवर्स में बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। ओपनिंग भी मजबूत होनी चाहिए। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा किया है, उनसे कोई शिकायत नहीं है। हर मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। हां, फील्डिंग पर हमें और मेहनत करनी होगी। अगर हम 15-20 रन बचा लें, तो फर्क पड़ता है। ये सब हमारे रवैये पर निर्भर करता है, और हमारे खिलाड़ी मेहनत कर भी रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इस फॉर्मेट में बल्लेबाज को बहादुर बनकर खेलना होता है। पिछली बातों के बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहिए, गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए और मौका मिलने पर खुलकर खेलना चाहिए। अगर आप आउट होने के बारे में सोचते रहेंगे, तो आउट हो जाएंगे। इसके बजाय रन बनाने और बाउंड्री लगाने पर ध्यान देना चाहिए। हमारे मिडिल ऑर्डर में अच्छे बल्लेबाज हैं और मैं उन पर भरोसा करता हूं। लेकिन आपको आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा। आज एंग्रीश को अच्छी बल्लेबाजी करते देख कर खुशी हुई। आज की स्थिति में हम बाकी बल्लेबाजों को भी मौका देना चाहते थे।”
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines