LSG vs CSK: IPL 2025 का 30वां मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से रवींद्र जडेजा और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने यह स्कोर 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर पूरा कर लिया और मैच जीत लिया।
ऋषभ पंत ने हार के बाद कही ये बात
LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच हारने के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर 10 से 15 रन कम बना पाए। जब हमारी टीम अच्छी लय में थी, तब भी हम विकेट गंवाते रहे। हमें साझेदारी बनाए रखनी चाहिए थी। पिच पर गेंद रुक-रुक कर आ रही थी, लेकिन फिर भी हम 15 रन और बना सकते थे।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन कुछ बार कोशिश के बाद भी अच्छा नतीजा नहीं मिलता। मैं धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहा हूं और हर मैच पर फोकस कर रहा हूं।”
बिश्नोई को लेकर पंत ने कहा, “हमने कई खिलाड़ियों से बात की, लेकिन बिश्नोई को ज्यादा ओवर नहीं दे पाए, उनका आखिरी ओवर नहीं करवा सके। पावरप्ले में हमारी गेंदबाज़ी चिंता का कारण रही है, लेकिन हम इसमें सुधार कर सकते हैं।” अंत में उन्होंने कहा, “एक टीम के रूप में हम हर मैच से कुछ न कुछ अच्छा सीखना चाहते हैं और आगे बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines