Dale Steyn: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर से तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं। स्टेन अब इंग्लैंड लायंस के हेड कोच के तौर पर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। यहां उनके साथ उनकी ही टीम के साथी नील मैकेंजी भी होंगे। स्टेन ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो पिछले सीजन तक आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही इस जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला किया था।
दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट में 439 विकेट लेने वाले स्टेन लायंस के साथ शॉर्ट-टर्म बेसिस पर काम करेंगे। इंग्लैंड लायंस टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जो 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। ईसीबी ने इस महीने की शुरुआत में इस दौरे के लिए 19 सदस्यीय ट्रेनिंग स्क्वॉड का ऐलान किया था। इसमें मुख्य रूप से एक ट्रेनिंग कैंप शामिल होगा, लेकिन इसका समापन पश्चिमी प्रांत में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, नए खिलाड़ियों में से किसे मिलेगा मौका?
टीम में कई तेज गेंदबाज शामिल
टीम में दस तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है, जिनमें पैट ब्राउन और जोश हल जैसे दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। दो अन्य खिलाड़ी डिलन पेनिंगटन और जॉन टर्नर भी हैं, जिन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम में अन्य तेज गेंदबाज जमान अख्तर, केसी एल्ड्रिज, हेनरी क्रोकोम्बे, टॉम लॉज, हैरी मूर और मिशेल स्टेनली हैं।
टीम के बैटिंग कोच बने नील मैकेंजी
दक्षिण अफ्रीका के एक और दिग्गज नील मैकेंजी बल्लेबाजी कोच के रूप में स्टेन का साथ देंगे। फ्रेडी मैककैन, बेन मैककिनी, हमजा शेख जैसे युवा खिलाड़ियों को निखारने में मैकेंजी की भूमिका अहम होगी। मैकेंजी इस साल ‘द हंड्रेड’ में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ काम कर चुके हैं। नील मैकेंजी के पास पर्याप्त कोचिंग अनुभव है, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, डेजर्ट वाइपर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ काम किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव! अगर फाफ डु प्लेसिस हुए रिलीज
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
34 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines