IPL 2025: टीम इंडिया से बाहर निकाले जाने के बाद IPL की इस फ्रेंचाइजी से जुड़े अभिषेक नायर

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सहायक कोच की भूमिका समय से पहले खत्म होने के कुछ दिन बाद, खबर आई है कि अभिषेक नायर एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए हैं।

IPL 2025 (85)

Abhishek Nayar: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सहायक कोच की भूमिका समय से पहले खत्म होने के कुछ दिन बाद, खबर आई है कि अभिषेक नायर एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए हैं। केकेआर की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ इशारा किया था, जिससे साफ संकेत मिला कि अभिषेक नायर टीम के साथ दोबारा जुड़ गए हैं। नायर केकेआर के साथ बतौर सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन

नायर को टीम इंडिया से बाहर किया गया

आईपीएल 2024 के बाद अभिषेक नायर को टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया था। लेकिन अब एक साल के अंदर ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अभिषेक नायर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कोचिंग में केकेआर ने खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

अभिषेक नायर ने भारत के लिए 3 ही वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 1 पारी में उन्होंने 0 रन बनाए हैं। हालांकि 103 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया है। उन्होंने 103 प्रथम श्रेणी मैच में 45.62 की औसत के साथ 5749 रन बनाए हैं। इसके अलावा 99 लिस्ट A मैच में उन्होंने 31.08 की औसत के साथ 2145 रन बनाए हैं। वहीं 95 टी-20 मैच में नायर के बल्ले से 21.51 की औसत के साथ 95 रन निकले हैं।

नायर आईपीएल में चार टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस और पुणे वारियर्स की ओर से खेला है। उन्होंने 60 मैच में 17.68 की औसत के साथ 672 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ