IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हो चुकी है। इस ऑक्शन में कई टीमों ने हैरानी भरे फैसले लिए और अगले तीन सीजन के लिए कई खिलाड़ियों को सुरक्षित कर लिया है। आईपीएल का अगला सीजन कई टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि सभी टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। इस मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी ऐसी टीमों में भी चले गए हैं, जहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में मुश्किल ही मौका मिलेगा। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
हैरी ब्रूक
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। हालांकि यहां वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, जहां उन्होंने 11 मैचों मे 190 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद हैदराबाद ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया था। चोट के कारण पिछले सीजन से बाहर रहने के बाद ब्रूक अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आ गए हैं, लेकिन भारत में उनके खराब रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन में एक्सपर्ट्स ने इस टीम को दी सबसे कम रेटिंग, क्या है CSK-RCB का हाल?
कुमार कुशाग्र
पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए सुर्खियां बटोरने वाले कुमार कुशाग्र इस साल गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हुए हैं। गुजरात के पास पहले से ही जोस बटलर के रूप में विकेटकीपर है। ऐसे में टीम उन्हें ही विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में मौका देगी। कुशाग्र ने पिछले साल दिल्ली की ओर से खेलते हुए चार मैचों में सिर्फ तीन रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद गुजरात शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाए।
अनुज रावत
पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 98 रन बनाए थे। हालांकि इस साल गुजरात टाइटंस ने उन्हें विकेटकीपर के तौर पर चुना है। मजबूत रिटेन कोर को देखते हुए अनुज रावत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 3 धुरंधरों को मेगा ऑक्शन में हुआ भारी नुकसान, कभी होती थी तगड़ी कीमत
देवदत्त पडीक्कल
पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद देवदत्त पडीक्कल को दूसरे राउंड में उनकी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में वापस अपने साथ जोड़ा है। उन्हें टीम में शामिल जरूर किया गया है, लेकिन नीलामी से यह स्पष्ट है कि वह आरसीबी के लिए पहली पसंद के खिलाड़ी नहीं हैं। इसकी वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में मुश्किल ही जगह मिलेगी।
अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर के लिए बोली लगाने वाली एकमात्र टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर से अपने साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के मिडियम पेसर के रूप में अर्जुन को इस सीजन में बेंच पर अधिक समय बिताने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के रूप में एक शानदार बॉलिंग लाइनअप है। इसके अलावा उनके पास मिडिल ओवर्स के लिए हार्दिक पांड्या भी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए आईपीएल 2025 में अर्जुन को चुनना मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ का वीडियो वायरल, छलक रहा दर्द
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines