Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी में शतक बनाने के बाद मुशीर खान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे मुशीर खान अभी तक किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएल नीलामी के दौरान उन्हें कोई ना कोई टीम जरूर खरीद लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन साल के अंत में होना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कई टीमें मुशीर खान पर दांव लगा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि वो कौन सी तीन टीमें हैं, जो मुशीर खान आईपीएल नीलामी के दौरान खरीद सकती हैं।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों की मौका देती आई है। श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, खलील अहमद और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत में इस टीम का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एक बार फिर से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए मुशीर खान पर दांव लगा सकती है। मुशीर खान दिल्ली के लिए एक फ्यूचर प्लेयर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की नजर हमेशा ही ऐसे युवा खिलाड़ियों पर रहती है। टी नटराजन, उमरान मलिक, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को सनराइजर्स हैदराबाद ने मौका दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद हमेशा ही फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम प्लान करती है। ऐसे में वो मुशीर खान को आईपीएल नीलामी के दौरान खरीद सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल की शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इसका उन्हें फायदा पहले ही सीजन में मिला था, जब टीम ने सभी को हैरान करते हुए आईपीएल का खिताब जीता था। राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट भी युवा खिलाड़ियों पर बहुत पैनी नजर रखता है। ऐसे में वो भी इस बार मुशीर खान को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
55 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines