IPL 2024: आईपीएल के पिछले तीन सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है। इस दौरान गुजरात ने एक बार खिताब भी जीता है। इसी बीच टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस साल के अंत में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर सकती है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गुजरात टाइटंस का मैनेजमेंट इस समय टीम के कोचिंग स्टाफ को बदलने पर विचार कर रहा है। इस टीम के कोचिंग स्टाफ में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में विक्रम सोलंकी, हेड कोच के रूप में आशीष नेहरा और मेंटर के रूप में गैरी कर्स्टन थे। गैरी कर्स्टन पहले ही टीम से अलग हो चुके हैं। वो इस समय पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर की टीम के कोच हैं।
टीम से अलग हो सकते हैं आशीष नेहरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम सोलंकी अभी अपने पद को बचा सकते हैं, लेकिन आशीष नेहरा के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। आईपीएल के 2024 के सीजन के दौरान भी आशीष नेहरा बहुत ज्यादा लाइव टीवी पर नजर नहीं आए थे, जबकि 2022 और 2023 के सीजन के दौरान वो लगातार टीम के खिलाड़ियों को टिप्स देते थे।
ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें नियम पता होना चाहिए…’ विनेश फोगाट पर बयान देकर पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट ने खड़ा किया नया बवाल
अडानी ग्रुप खरीद सकता है टीम में हिस्सेदारी
इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया था कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स में कंट्रोलिंग स्टेक की सेल के लिए अडानी और टोरेंट ग्रुप एक निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के बीच बात हो रही है। गुजरात टाइटंस टीम की मार्केट वैल्यू में एक अरब डॉलर से लेकर डेढ़ अरब डॉलर के बीच है। 2021 में सीवीसी ने 5,625 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी थी।
ये भी पढ़ें:- गोल्ड मेडल से चूकने के बाद भी नीरज चोपड़ा ने मार ली बाजी, इस मामले में बन गए नंबर-1
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 mins agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
42 mins agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
46 mins agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
3 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
3 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines