IPL 2024 Who Is Manav Suthar: आईपीएल 2024 में 52वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए मानव सुथार ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। हालांकि उनका ये डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। अपने पहले ही आईपीएल मैच में मानव सुथार, विराट कोहली के हत्थे चढ़ गए। विराट कोहली ने मानव की गेंदबाजी पर बैक टू बैक छक्के जड़े। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
20 लाख में गुजरात ने खरीदा था
मानव सुथार गुजरात के श्रीगंगानगर के रहने वाले है। रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें मानव पर टिकी थी। जिसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने मानव को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। जिसके बाद गुजरात ने मानव को 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीद लिया था।
आरसीबी के खिलाफ मानव को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। मानव एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। हालांकि पहले मैच में ही मानव फ्लॉप साबित हुए। बल्लेबाजी करते हुए मानव ने महज एक रन बनाया। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए मानव ने महज 2 ओवर में 26 रन खर्च किए इस दौरान उनको कोई विकेट नहीं मिला।
मानव सुथार का क्रिकेट करियर
मानव सुथार ने अभी तक 14 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 65 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 488 रन भी बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर नाबाद 96 रनों का रहा है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में मानव ने 8 मैच खेले हैं, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 15 विकेट हासिल किए हैं। मानव ने 8 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट चटकाए, तो बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस ना हो निराश! प्लेऑफ में ऐसे पहुंचेगी RCB, इन टीमों की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैक्सवेल पर कमेंट करके बुरे फंसे पार्थिव पटेल, फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
ये भी पढ़ें:- RCB vs GT: विराट कोहली ने खड़े-खड़े जड़ दिया गजब Six, फैंस का जीत लिया दिल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines