---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: विराट कोहली ने एक ही पारी में तोड़ा गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे

IPL 2024 Virat Kohli Sixer King: आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में आरसीबी को हार झेलनी पड़ी। आरसीबी जरूर हारी लेकिन विराट कोहली ने अपना दूसरा पचासा ठोका। उन्होंने इस मैच में 83 रन की पारी खेली। इस पारी में विराट ने चार चौकों के साथ चार छक्के लगाए और तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Virat Kohli Sixer King: आईपीएल 2024 के सीजन में विराट कोहली का शानदार परफॉर्मेंस जारी है। पहले तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके हैं और वह ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। उन्होंने शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली। इस पारी में विराट ने चार चौके व चार छक्के लगाए। इस पारी में चार बाउंड्री पार छक्कों की बदौलत उन्होंने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के दो रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी के साथ आईपीएल में किंग कोहली नए सिक्सर किंग भी बन गए हैं। उन्होंने गेल और डिविलियर्स के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।

धोनी से भी आगे निकले विराट

विराट कोहली अब आईपीएल में किसी एक टीम के लिए और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इन दोनों मामलों में क्रिस गेल और एबी डिविलयर्स को पछाड़ा। वह आईपीएल में आरसीबी या किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में ओवरऑल सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। इस लिस्ट में भी विराट 241 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। इस मामले में विराट ने एमएस धोनी (239 छक्के) को पीछे छोड़ा है।

---विज्ञापन---

आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा सिक्स

  • 241 छक्के- विराट कोहली (आरसीबी)
  • 239 छक्के- क्रिस गेल (आरसीबी)
  • 238 छक्के- एबी डिविलियर्स (आरसीबी)
  • 223 छक्के- कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)
  • 209 छक्के- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा सिक्स

  1. 241- विराट कोहली
  2. 239- क्रिस गेल
  3. 238- एबी डिविलियर्स
  4. 67- ग्लेन मैक्सवेल
  5. 50- फाफ डु प्लेसिस

---विज्ञापन---

विराट की बल्लेबाजी पर उठे सवाल

विराट कोहली ने 83 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन फिर भी वह सवालों के घेरे में आ गए। आखिरी के चार-पांच ओवर में उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठे। उन्होंने शुरुआत तेजतर्रार की थी लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। इसके बाद उनके स्ट्राइक रेट पर कई सवाल उठने लगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB की आलोचना, एक खिलाड़ी को जगह नहीं देने पर उठ रहे सवाल; 41 गेंदों पर ठोक चुका है शतक

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: इन दो खिलाड़ियों के लिए आखिरी चांस, देखें GT और SRH की संभावित Playing 11

First published on: Mar 30, 2024 01:47 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola