Virat Kohli Offer Chris Gayle To Come Back in RCB: आईपीएल 2024 का आखिरी चरण जारी है। एक सप्ताह के भीतर विनर टीम का फैसला हो जाएगा। आरसीबी के पास एक बार फिर से मौका है कि ट्रॉफी अपने नाम कर सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 का आगाज अच्छा नहीं रहा था, लेकिन आखिरी तक बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में आरसीबी के करोड़ों फैंस की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिस गेल को फिर से आरसीबी ज्वाइन करने के लिए ऑफर कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश
कोहली ने गेल से क्या कहा
आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। बेंगलुरु के क्वालीफाई करने के बाद आरसीबी के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बेंगलुरु के खिलाड़ियों से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम पहुंचे। इस दौरान गेल ने सभी खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई। इस बीच जब विराट कोहली क्रिस गेल से मिले, तो उन्होंने क्रिस गेल को दोबारा टीम के साथ जुड़ने के लिए ऑफर कर दिया। विराट कोहली ने गेल से कहा कि अगले सीजन फिर से आरसीबी में लौट आओ। विराट ने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आ गया है, तुम्हें फील्डिंग करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, सिर्फ बल्लेबाजी करना। अब फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या अगले सीजन क्रिस गेल सचमुच बेंगलुरु में वापसी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह
क्या सचमुच बेंगलुरु में लौटेंगे गेल
बता दें कि यह वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें गेल बेंगलुरु के सभी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। इसी दौरान कोहली ने हंसते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में गेल से कहा कि अगले सीजन आरसीबी में फिर से लौट आइए। यह सिर्फ मजाक था, जिस पर सभी खिलाड़ी ठहाके ले रहे थे। इसके साथ ही कोहली ने गेल से यह भी कहा कि इस सीजन मेरे सबसे अधिक छक्के हैं। इस पर गेल ने आश्चर्य होकर पूछा। तो कोहली ने कहा कि मैंने सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं। यह वीडियो बेंगलुरु के क्वालीफाई करने के बाद का है। हालांकि अब एक बार फिर से सबसे अधिक छक्के लगाने के मामने में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नंबर वन पर आ गए हैं। उन्होंने कल 41 छक्के लगाए हैं।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines