---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: विराट का शतक अच्छा या बुरा? कोहली ने एक ही पारी में रचा इतिहास, शर्मनाक रिकॉर्ड भी हुआ दर्ज

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ शतक बनाकर सेंचुरी किंग बने। वहीं उनके नाम इसी पारी में शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस पारी में विराट ने 72 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेली।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Virat Kohli Century Record: आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में शनिवार को विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट ने अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक जड़ा। उन्होंने इस पारी में 67 गेंदों पर शतक जड़ा था। वहीं ओपनिंग से अंत तक वह क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 72 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में विराट के बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। मगर इस पारी में विराट के नाम इतिहास दर्ज होने के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

---विज्ञापन---

विराट ने रचा इतिहास

पहले विराट ने जो इतिहास रचा उसकी बात कर लेते हैं। विराट कोहली पहले से ही आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं यह उनका 8वां शतक था। उनके अलावा क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 और जॉस बटलर ने 5 शतक लगाए। जबकि टी 20 में विराट का यह नौवां शतक था। उन्होंने 8–8 शतक लगाने वाले एरोन फिंच, डेविड वार्नर और माइकल क्लिंगर को पछाड़ा। वह सबसे ज्यादा टी 20 शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल (22) और बाबर आजम (11) से पीछे हैं।

---विज्ञापन---

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • क्रिस गेल– 22
  • बाबर आजम– 11
  • विराट कोहली– 9
  • डेविड वार्नर– 8
  • एरोन फिंच– 8
  • माइकल क्लिंगर – 8

विराट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

जहां विराट कोहली की यह पारी ऐतिहासिक थी, वहीं उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। कोहली अब संयुक्त रूप से सबसे धीमा आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था जब उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक जड़ा था। इस पारी में विराट कोहली ने भी 67 गेंदों पर शतक लगाया। विराट और मनीष के अलावा इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, जॉस बटलर और डेविड वार्नर के नाम हैं जिन्होंने 66–66 गेंदों पर शतक लगाया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे धीमे शतक

---विज्ञापन---
  • मनीष पांडे– 67 गेंद, बनाम डेक्कन चार्जर्स (2009)
  • विराट कोहली– 67 गेंद, बनाम राजस्थान रॉयल्स (2024)
  • सचिन तेंदुलकर– 66 गेंद, बनाम कोच्चि टस्कर्स (2011)
  • डेविड वार्नर– 66 गेंद, बनाम केकेआर (2010)
  • जॉस बटलर– 66 गेंद, बनाम मुंबई इंडियंस (2022)

ये भी पढ़ें:- Ekana Stadium Pitch Report: लखनऊ में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन होंगे नवाब? जान लीजिए पिच का हाल

ये भी पढ़ें:- RR Vs RCB: विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- LSG vs GT Head To Head: गुजरात के खिलाफ पहली जीत दर्ज करना चाहेगा लखनऊ, जानिए आंकड़े

First published on: Apr 06, 2024 09:39 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola