हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: विराट कोहली के कोच का आलोचकों को करारा जवाब, धीमी शतकीय पारी पर उठाया था सवाल

IPL 2024 Virat Kohli Childhood Coach: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। जिसके बाद विराट कोहली को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब विराट के बचपन के कोच ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
IPL 2024 Virat Kohli childhood coach critics slow century Royal Challengers Bengaluru Image Credit: Social Media

IPL 2024 Virat Kohli Childhood Coach: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलने वाली है। आरसीबी ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आरसीबी की तरफ से विराट कोहली कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। विराट इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी है।

पिछले मैच में विराट ने राजस्थान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी लेकिन फिर भी आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। इस शतकीय पारी के बाद विराट कोहली को सोशल मीडिया पर आलोचकों ने घेरने की कोशिश भी की थी जिसके बाद अब विराट के बचपन के कोच ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विराट के कोच का पलटवार

मीडिया से बातचीत करते हुए विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह की जो बातें करते हैं, मुझे संदेह है उनके क्रिकेट ज्ञान की। दूसरी टीम से विकेट गिर रहे हैं फिर भी वो 130-135 की स्ट्राइक रेट बनाए रख रहे हैं। जिनको क्रिकेट का सी पता होगा वो इस तरह की बात नहीं करेगा।

विज्ञापन

दरअसल विराट कोहली को सोशल मीडिया पर आलोचकों ने ये कहकर घेरने की कोशिश की विराट ने काफी धीमी पारी खेली। जिसके चलते आरसीबी कम रन बना पाई थी। ये वही लोग हैं जिनको चर्चा में रहना है। विराट कोहली के लिए बोलकर ये न्यूज बनवाना चाहते है क्योंकि और किसी के लिए बोलेंगे तो न्यूज नहीं बनेगी।

विराट ने जड़ा था 8वां आईपीएल शतक

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का आठवां शतक जड़ा था। विराट ने अपना शतक 67 गेंदों पर पूरा किया था। वहीं इस मैच में विराट कोहली 72 गेंदों पर 113 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जिसके चलते आरसीबी का स्कोर 183 रनों तक पहुंचा था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोश बटलर ने 58 गेंदों पर शतक जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इसके चलते विराट को और ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: कौन हैं नीतीश कुमार रेड्डी? सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बने संकटमोचक; जड़ा पहला अर्धशतक

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! IPL के बीच रवाना होंगे खिलाड़ी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, पैट कमिंस का तोड़ा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola