Virat Kohli Made History: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है। खिलाड़ी ने चेन्नई के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली यह इतिहास रचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वहीं, विराट इस इतिहास को बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के अलावा 5 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। चलिए आपको बताते हैं कोहली ने चेन्नई के खिलाफ क्या इतिहास रचा है।
ये भी पढ़ें:- IPL: रुतुराज से पहले इन कप्तानों के नेतृत्व में खेल चुके हैं धोनी, जान लें सभी के नाम
कोहली ने क्या इतिहास रचा
विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 6 रन बनाते ही बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली से पहले सिर्फ 5 ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 12 हजार से अधिक टी20 रन हैं। खास बात है इन 5 बल्लेबाजों में से एक भी बल्लेबाज भारतीय नहीं हैं। कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। कोहली के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 11156 रन बना लिए हैं। रोहित के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर शिखर धवन का नाम आता है। गब्बर के नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन ने टी20 क्रिकेट में कुल 9645 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट कोहली ने पहले ही मुकाबले में रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय
कोहली ने रचा एक और इतिहास
विराट कोहली ने आज की पारी के साथ ही चेन्नई के खिलाफ अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली किन्हीं दो टीमों के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ भले ही सिर्फ 21 रनों की पारी खेली है, लेकिन फिर भी कोहली ये 2 ऐतिहासिक पारी खेलने में सफल रहे हैं। आज के मैच में कोहली का बल्ला आग उगल सकता था। कोहली एक छक्का भी लगा चुके थे, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके।
टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल: 14562 रन
शोएब मलिक: 13360 रन
कीरोन पोलार्ड: 12900 रन
एलेक्स हेल्स: 12319 रन
डेविड वार्नर: 12065 रन
विराट कोहली: 11994 रन
टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय
विराट कोहली: 11994 रन
रोहित शर्मा: 11156 रन
शिखर धवन: 9645 रन
सुरेश रैना: 8654 रन
रॉबिन उथप्पा: 7272 रन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines