IPL 2024: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहद खराब स्थिति में है। टीम लगभग प्लेऑफ की रेस भी बाहर हो चुकी है। हर सीजन की तरह इस सीजन भी आरसीबी की कमजोरी उनकी गेंदबाजी साबित हो रही है। जिसको लेकर टीम के मैनेजमेंट तक पर सवाल उठे हैं कि आरसीबी ऑक्शन में किसी अच्छे गेंदबाज की तरफ नहीं जाती है। वहीं अब केकेआर के एक खिलाड़ी का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करके ये खिलाड़ी बाद में हंसने लगता है।
आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण पर हंसे वेंकटेश अय्यर
आईपीएल 2024 में 36वां मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच को केकेआर ने एक रन से जीत लिया था। वहीं इस हार के साथ आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस मैच से पहले केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का वीडियो सामने आया है जिसमें वो आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर बोलते हुए दिख रहे हैं।
अय्यर ने कहा कि आरसीबी के पास टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण है। जिससे आज उनका सामना होने जा रहा है जो काफी चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि ये टिप्पणी करने के बाद वेंकटेश अय्यर हंसने लगे थे। वहीं अब अय्यर का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कई यूजर्स इसको आरसीबी की ट्रोलिंग बता रहे हैं।
आईपीएल 2024 में आरसीबी को मिली सिर्फ एक जीत
आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से फाफ डु प्लेसिस की टीम को महज एक ही मैच में जीत मिल पाई है। जबकि सात मैच आरसीबी हार चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है।
आरसीबी की बल्लेबाजी को तो काफी मजबूत माना जाता है लेकिन गेंदबाजी हमेशा से आरसीबी की कमजोरी रही है। इस सीजन भी देखा गया है कि आरसीबी के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं। आरसीबी का कोई गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में टॉप-5 में भी नहीं है। बहुत से फैंस का मानना है कि आरसीबी को अपने खराब गेंदबाजी आक्रमण के बारे में थोड़ा सोचना होगा।
ये भी पढ़ें:- ‘हर्षित को कोहली से माफी मांगनी चाहिए, अंपायर का निहायती घटिया निर्णय’, पूर्व दिग्गज के बेबाक बोल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘प्लीज ये नियम हटा दीजिए’, RCB के स्टार खिलाड़ी की BCCI से गुहार
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR: ‘विराट नॉट आउट था…’ अपने बयान पर अड़े पूर्व दिग्गज, अंपायर से पूछे 3 सवाल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines