MS Dhoni Fans LSG vs CSK: आईपीएल का उत्साह चरम पर है। फैंस के बीच इसका जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अपने फेवरेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब फैंस की दीवानगी भी देखने को मिल रही है। एक ऐसा ही नजारा लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले देखने को मिला। मैच भले ही लखनऊ में था, लेकिन सीएसके के फैंस की भीड़ ने हैरान कर दिया। यहां सीएसके के फैंस की जबर्दस्त भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए।
यलो लव देखकर हैरान
फैंस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम के बाहर फैंस की जबर्दस्त भीड़ नजर आ रही है। जहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। फैंस के हाथ में थाला धोनी का फोटो है। ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो टीम की बस से शूट किया गया है। जिसमें बस मूव होती नजर भी आ रही है। धोनी की एक झलक पाने को बेताब फैंस अपने मोबाइल कैमरे से इसे शूट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस येलो लव को देख क्रिकेट फैंस हैरान हैं।
कम नहीं है धोनी का क्रेज
आपको बता दें कि तमिल में थाला का अर्थ नेता या लीडर होता है। एमएस धोनी को अब तक उनके फैंस थाला के नाम से पुकारते हैं। थाला का एक अर्थ मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर सफलता हासिल करने वाला भी होता है। हालांकि एमएस धोनी अब कप्तानी छोड़ चुके हैं और उनकी जगह रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन धोनी का क्रेज कम नहीं है। सीएसके आईपीएल में अब तक 5 खिताब जीत चुकी है। इस बार उसने 6 में से 4 मैच जीते हुए हैं। पॉइंट्स टेबल में टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बार भी सीएसके का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: CSK की दीवानगी, वेडिंग कार्ड को IPL मैच के पास की तरह बनवाया, खूब मिल रही तारीफ
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines