हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: 'मुझे एक मौका दे दो, यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है' RCB के स्टार खिलाड़ी की गुहार

IPL 2024 RCB Player Emotional journey: आईपीएल 2024 के सभी लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। बेंगलुरु ने आखिरकार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस बीच आरसीबी के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खिलाड़ी ने खुद इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन
आरसीबी।

IPL 2024 RCB Player Emotional journey: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब बेंगलुरु को अगला एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस बीच आरसीबी के एक स्टार खिलाड़ी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आरसीबी के खिलाड़ी ने कोच से गुहार लगाई थी।


ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK की हार झेल नहीं पाया चैंपियन खिलाड़ी, फूट-फूट रोने का वीडियो आया सामने

बोलते हुए रोने लगे खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी स्वप्निल सिंह ने आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अपनी कहानी रिवील की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वप्निल आईपीएल 2008 में ही मुंबई इंडियंस में चुन लिए गए थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आईपीएल 2016 में सिर्फ एक आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए खेला था। इस दौरान पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल थे। इस मैच में खिलाड़ी ने धोनी का विकेट लिया था। इसके बाद आईपीएल 2024 में खिलाड़ी को आरसीबी के खिलाफ खेलने का मौका मिला। स्वप्निल सिंह अपनी जर्नी बताते हुए रोने लगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- क्‍या संन्‍यास लेंगे धोनी? माही की रिटायरमेंट के सवाल पर CSK के CEO ने कही ये बात

यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है

स्वप्निल सिंह ने बताया कि मैं हार मान चुका था। अब मैं आईपीएल नहीं खेलना चाहता था, क्योंकि मुझे मौके नहीं मिल रहे थे। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले मैंने आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर से कहा कि मुझे खेलने का बस एक मौका दे दीजिए। हो सकता है कि यह मेरा आखिरी सीजन हो। इसके बाद उन्हें खेलने का मौका मिला। अब स्वप्निल सिंह आरसीबी का मुख्य खिलाड़ी बन चुका है। वह हर मैच खेल रहा है। स्वप्निल एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। स्वप्निल ने इस सीजन आरसीबी के लिए अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिए हैं और एक मैच में नाबाद 15 रन भी बनाए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola