IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। वहीं सीजन की शुरुआत से पहले अब मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। टीम स्टार खिलाड़ी पहले दो मैचों से बाहर रह सकता है। जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर दिख सकती है। इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी के साथ उनको रोहित शर्मा की जगह टीम कप्तानी भी मिल चुकी है।
पहले दो मैचों में MI को खलेगी स्टार बल्लेबाज की कमी
मुंबई इंडियंस के धाकड़ विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वो खुद को फिट करने के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। हालांकि नेशनल क्रिकेट अकादमी ने उनको अभी तक पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। बता दें, मुंबई इंडियंस अपना पहला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ खेलेगी।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के साथ होने वाले पहले मैच को मिस करते सकते हैं इसके दूसरे मैच में भी उनके खेलने के काफी कम चांस है। अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि एनसीए की स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले दो मैचों में खेलने के लिए मंजूरी देगी या नहीं।
टी20 विश्व कप 2024 में सूर्यकुमार की होगी अहम भूमिका
आईपीएल 2024 के बाद जून में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होगा। सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं ऐसे में इस बार टी20 विश्व कप 2024 में सूर्यकुमार टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगलता है। चोटिल होने से पहले भी सूर्यकुमार यादव काफी शानदार फॉर्म में थे। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार ने काफी शानदार पारियां खेली थी। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में भी सूर्या अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखे और टी20 विश्व कप 2024 के लिए हुंकार भरे।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: स्क्वाड में टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी पक्के! 3 के नाम IPL 2024 के बाद होंगे कंफर्म
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: MI से हारने के बाद भी क्वालीफाई कर सकती है RCB, सिर्फ पूरी करनी होगी ये 2 शर्तें
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Virat Kohli कब करेंगे मैदान पर वापसी? टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जरूरी आईपीएल
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
50 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines