IPL 2024 Suryakumar Yadav Fitness: दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिसंबर के बाद से क्रिकेट फील्ड में नहीं उतरे हैं। दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वह टीम की कप्तानी कर रहे थे और उसी सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल होकर बाहर चले गए। फिर उनके एंकल में चोट आई। उसी बीच वह स्पोर्ट्स हार्निया से भी जूझे और इसकी सर्जरी हुई। कुछ दिनों पहले एंकल की सर्जरी उन्होंने जर्मनी में करवाई। इसी कारण वह क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल में भी वह अभी तक खेल नहीं पाए हैं और दो एनसीए के टेस्ट में फेल हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच यह भी पता चला है कि वह कब तक वापसी कर सकते हैं।
कब होगी सूर्या की वापसी?
कई मीडिया रिपोर्ट्स मंगलवार से सामने आई हैं कि सूर्यकुमार यादव बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के लिए फिट नहीं हैं। लेकिन उन रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी मिली की वह तीसरे या चौथे मुकाबले तक फिट होकर लौट सकते हैं। गौरतलब है कि सूर्या ने हाल ही में नेट्स में वापसी कर ली थी। उन्हें बस एनसीए की तरफ से क्लीयरेंस का इंतजार है। अगर वह 1 अप्रैल या सात अप्रैल को क्रमश: मुंबई के तीसरे या चौथे मैच तक फिट हो गए तो फिर टीम इंडिया के लिए भी यह खुशखबरी होगी।
यह भी पढ़ें- SRH Vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, दूसरा मुकाबला नहीं खेलेगा ये आक्रामक बल्लेबाज
टीम इंडिया को मिलेगी गुड न्यूज
अगर सूर्यकुमार यादव आईपीएल में पूरी तरह फिट होते हैं और शानदार प्रदर्शन करते हैं तो टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह गुड न्यूज होगी। 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होना है। 1 मई तक भारत समेत सभी टीमों को स्क्वाड जारी करने हैं। ऐसे में भारत का टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज फिट हो गया तो पूरे देश के लिए यह खुशखबरी होगी।
SKY के आंकड़े बढ़ाते हैं उनका कद
सूर्यकुमार यादव ने अपने तीन साल से भी कम के इंटरनेशनल करियर में बड़ा नाम कमा लिया। वह भारत के लिए 60 टी20 इंटरनेशनल 37 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टी20 में उनका रिकॉर्ड सबसे शानदार है। उन्होंने 57 पारियों में ही 2141 रन बनाए जिसमें 17 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं। उनका टी20 इंटरनेशनल में औसत 45 से अधिक और स्ट्राइक रेट 171.55 का है।
इसके अलावा आईपीएल में सूर्या ने 139 मैच अभी तक खेले हैं और उनके नाम 3249 रन दर्ज हैं। उन्होंने आईपीएल में 32.17 की औसत और 143.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह 21 अर्धशतक और एक शतक आईपीएल में लगा चुके हैं। पिछले सीजन उन्होंने 16 पारियों में 180 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 605 रन ठोके थे। उनके आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि वह आईपीएल से ज्यादा टीम इंडिया के लिए घातक बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Points Table: CSK ने राजस्थान से छीनी टॉप पोजीशन, GT की हार से RCB को हुआ फायदा
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को मिला खतरनाक फिनिशर! रिंकू सिंह के लिए बन सकता है सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines