IPL 2024 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार काफी मजूबत दिखाई दे रही है। खासकर टीम की बल्लेबाजी काफी खतरनाक हो रही है। इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना चुकी है। अभी तक हैदराबाद ने इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अपने आखिरी मैच में हैदराबाद ने 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है।
इस खिलाड़ी ने लिया नाम वापस
दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंकाई स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अभी तक हसरंगा टीम के साथ नहीं जुड़े थे। जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि हसरंगा को आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस लेना पड़ा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने बीसीसीआई को लिखे पत्र में बताया है कि हसरंगा को टूर्नामेंट से बाहर क्यों होना पड़ा?
क्रिकबज के अनुसार, एसएलसी ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा है कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को अपने बाएं टखने को ठीक करने के लिए पुनर्वास और आराम से गुजरना होगा और वह सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें एक विशेषज्ञ ने दुबई में एहतियातन आराम करने की सलाह दी है।
खिलाड़ी के मैनेजर श्याम ने क्रिकबज को बताया, “मुझे ऐसा विश्वास है। श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर उनकी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया है। वह चिकित्सीय सलाह के लिए दुबई गए और तीन दिन तक वहां रहे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ की सलाह है कि उन्हें इस सीजन में आईपीएल में भाग लेने के बजाय आराम करना चाहिए।
हसरंगा का आईपीएल 2022 काफी शानदार रहा था। इस सीजन में आरसीबी के लिए खेलते हुए हसरंगा ने 26 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद आईपीएल 2023 हसंरगा के लिए कुछ खास नहीं रहा था जिसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने हसरंगा को रिलीज कर दिया था। वहीं आईपीएल 2024 ऑक्शन में हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम की बढ़ी मुश्किलें, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या अगले सीजन KKR के लिए खेलेंगे शुमभन गिल? गुजरात के कप्तान का ‘किंग खान’ के लिए सवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
13 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines