Sunil Narine Naveen ul Haq: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज सुनील नारायण आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में वह अपने प्रदर्शन से चकित करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना में खेले गए मुकाबले में सुनील ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की। उनके सामने गेंदबाज बेबस नजर आए। ऐसी ही बेबसी लखनऊ के एक गेंदबाज ने मैच के बाद बताई।
उनके खिलाफ कुछ भी काम नहीं किया
सुनील नारायण के शानदार प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने कहा- “हमने नरेन के खिलाफ हर तरह की योजना बनाई। हमने बाउंसर फेंकीं, यॉर्कर डालीं, लेकिन उनके खिलाफ कुछ भी काम नहीं आया। ईमानदारी से कहूं तो उनकी से पारी बेहद ही शानदार थी। सीजन की शुरुआत से ही वह लय में हैं और इसी तरह की बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं।” नवीन ने ये भी कहा कि यह इकाना स्टेडियम में सीजन का सबसे अच्छा बल्लेबाजी विकेट था, लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करते हुए चूक गए।
207.69 की स्ट्राइक रेट से जड़े रन
सुनील नारायण ने लखनऊ के 39 गेंदों में 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के ठोक 207.69 की स्ट्राइक रेट से 81 रन जड़े। वहीं गेंदबाजी में भी वे किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया। सुनील नारायण के इस शानदार प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।
इस सीजन गेंद और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन
सुनील नारायण ने अब तक इस सीजन में गेंद और बल्ले से धमाल मचाया है। उन्होंने 11 मैचों में 41.91 के औसत से 461 रन जड़े हैं। जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है। इसके साथ ही इस सीजन उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया है। नारायण ने अब तक खेले गए 14 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि पिछले कुछ सीजन से सुनील नारायण फ्लॉप साबित हो रहे थे, लेकिन इस सीजन तो उन्होंने कमाल ही कर दिया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR का कमाल, इस दिग्गज का दिमाग..हर्षित राणा ने बताया टीम का माहौल
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
38 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines