IPL 2024 Sunil Narine Bowling Action: आईपीएल 2024 जारी है और टूर्नामेंट के दूसरे दिन ही केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से मात दी थी। उस मुकाबले में आंद्रे रसेल का तूफान बल्ले और गेंद दोनों से देखने को मिला था। इसके अलावा गौतम गंभीर के टीम में बतौर मेंटोर जुड़ने से नई ऊर्जा टीम को मिली थी। यही कारण था कि टीम ने जीत से आगाज किया। पर उस मैच के दौरान टीम के एक अहम विदेशी खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने लगे। वो गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि सुनील नरेन थे। उनके ऊपर चक करने के आरोप लग रहे और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
क्या होता है चक करना?
सबसे पहले अगर चक करने की बात करें तो यह एक एक्शन या गेंदबाजी करने के तरीके को कहते हैं। अगर क्रिकेट के नियम की बात करें तो चाहें पेसर हो या स्पिन गेंदबाज। गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा के एंगल पर नहीं मुड़ सकती है। अगर कोई गेंदबाज इस कोण से ज्यादा पर अपनी कोहनी मोड़ता है तो उसे चक करना कहते हैं। अगर देशी भाषा में समझाएं तो गांव वगैरह में ऐसी गेंदों को ‘भट्टा गेंद’ भी कहा जाता है।
https://twitter.com/VarunSunRisers/status/1772655645809918311
नरेन पर लगे चक करने के आरोप
इसी कारण सुनील नरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी कोहनी काफी मुड़ रही है और उनके सामने हैं बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी। यह वीडियो 23 मार्च को हुए सीजन के तीसरे मुकाबले का है। इसमें यूजर ने लिखा है कि क्या नरेन चक नहीं कर रहे हैं। क्या उनकी कोहनी 15 डिग्री के एंगल से ज्यादा नहीं मुड़ रही है। वीडियो को अगर गौर से देखें तो आप नाप तो नहीं सकते हैं लेकिन नरेन की कोहनी मुड़ रही है। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया था।
क्या मुश्किल में फंस सकती है केकेआर?
फिलहाल नरेन के चक करने के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर ही वायरल हो रहे हैं। फील्ड अंपायर, थर्ड अंपायर या मैच रेफरी किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की है। मगर अगर यह मामला आगे पकड़ा गया और इस पर जांच हुई तो नरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा ही एक मामला कुछ वक्त पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से सामने आया था जहां पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद हसनेन के ऊपर एक्शन के पीछे बैन लगा था। यह बैन घरेलू बोर्ड लगा सकता है जहां लीग खेली जा रही है। फिर आईसीसी की चांज में अगर यह गलत होता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दिक्कत आ सकती है। हालांकि, नरेन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और सिर्फ लीग खेलते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘अभी तो यह शुरुआत है…,’ वानखेड़े में मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिली चेतावनी
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘सबसे कठिन परीक्षा..’ हार के बाद हार्दिक पांड्या का ड्रेसिंग रूम में टीम को मैसेज
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines