IPL 2024 Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2024 ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद स्मिथ को ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। वहीं अब सीजन-17 शुरू होने से एक सप्ताह पहले स्टीव स्मिथ को नई जिम्मेदारी मिली है, इस बार स्मिथ आईपीएल 2024 में नई भूमिका में नजर आएंगे। आखिर क्या है वो काम जो इस बार आईपीएल में स्टीव स्मिथ करते हुए दिखाई देंगे।
स्टीव स्मिथ को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएल में स्टीव स्मिथ 6 फ्रेंचाइजीज के लिए खेल चुके हैं। आखिरी बार स्मिथ आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन इस सीजन में स्मिथ खेल नहीं पाए थे। जिसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने स्मिथ को रिलीज कर दिया था और वे ऑक्शन के दौरान भी अनसोल्ड रहे थे। अब आईपीएल 2024 में स्मिथ कमेंटरी करते हुए दिखाई देंगे। ये पहली बार होगा जब स्मिथ मैदान की जगह कमेंटरी बॉक्स में दिखाई देंगे।
स्मिथ के टी20 करियर पर मंडराए संकट के बादल
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में स्मिथ ने दो मैच खेले थे और दोनों ही मैच में स्मिथ फ्लॉप साबित हुए थे। स्मिथ के बल्ले से एक मैच में 11 और एक में महज 4 रन निकले थे। जिसके बाद अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में उनकी जगह पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं। इसको लेकर स्मिथ ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा कि मैं अपने अपने टी20 करियर को लेकर असहज हूं, अगर मुझे टी20 विश्व कप 2024 के लिए मौका मिलता है तो मुझे काफी खुशी मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 में कमेंट्री का इंग्लिश पैनल इस प्रकार है..
हर्षा भोगले, निक नाइट, मैथ्यू हेडन, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, जैक्स कैलिस, केविन पीटरसन, डैनी मॉरिसन, टॉम मूडी, स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच, एलन विल्किंस, पॉल कॉलिंगवुड, सुनील गावस्कर, साइमन डोल, डेनियल विटोरी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दोस्ती-यारी वाला दिया था कैप्शन, अय्यर को टैग कर ट्रोल हुए ईशान किशन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: तस्वीर एक… मायने अनेक… हार्दिक पांड्या की फोटो ने बढ़ाई MI फैंस की टेंशन
ये भी पढ़ें:- ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को फिर लगेगा बड़ा झटका, BCCI को फोर्स नहीं करेगी आईसीसी!
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
55 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines