IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2: आखिरकार वो घड़ी आ गई, जिसका करोड़ों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईपीएल के इस सीजन के लिए फाइनल की दूसरी टीम शुक्रवार को ‘फाइनल’ हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का क्वालीफायर-2 मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। दोनों आत्मविश्वास से लबरेज हैं। राजस्थान की टीम जहां आरसीबी को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंची है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को क्वालीफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि वह इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची थी। चेन्नई का रण जीतने के लिए हैदराबाद की टीम भले ही उत्साहित दिख रही हो, लेकिन उसकी चुनौती आसान नहीं होगी। राजस्थान रॉयल्स उसके खिलाफ एक सरप्राइज एंट्री करवा सकती है। जो चेन्नई में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।
चेन्नई में स्लो पिच
दरअसल, चेपॉक की पिच को काफी स्लो माना जाता है। जहां हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी। राजस्थान के पास कई स्टार स्पिनर हैं। युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान की टीम प्लेइंग इलेवन में एक स्पिनर को जगह देकर सनराइजर्स हैदराबाद को चौंका सकती है।
केशव महाराज बन सकते हैं एक्स फैक्टर
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिनर केशव महाराज की एंट्री हो सकती है। वह चेपॉक की पिच पर राजस्थान के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम केशव महाराज को तीसरा स्पिन विकल्प बना सकती है। यदि राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो तीन विदेशी प्लेयर्स के साथ जा सकती है। उसके बाद परिस्थितियों के अनुसार रोवमेन पॉवेल और केशव महाराज जैसे विदेशी खिलाड़ियों को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। केशव सनराइजर्स की तूफानी जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के खिलाफ तीसरे स्पिन विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि सिर्फ दो सीम-गेंदबाजी विकल्पों के साथ जाने का जोखिम उठाना भी देखने लायक होगा।
कैसा है चेन्नई का रिकॉर्ड
चेपॉक स्टेडियम ने अब तक 82 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 46 बार जीती है जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 34 बार जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं। इस सीजन की बात करें तो 7 मैचों में से 5 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। चेपॉक में वैसे तो 170 के आसपास एवरेज स्कोर रहता है, लेकिन यहां लखनऊ की टीम 213 रनों का हाइऐस्ट रन चेज भी कर चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स दोनों को सीएसके के हाथों यहां हार मिल चुकी है। ऐसे में केशव महाराज की सरप्राइज एंट्री देखना दिलचस्प होगा। बताते चलें कि केशव महाराज ने इस सीजन सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: RCB की हार पर एकजुट हुए CSK के खिलाड़ी, अंबाती रायडू की पोस्ट पर कूदे
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप पर बढ़ा खतरा, 2 खिलाड़ियों में लगी रेस
ये भी पढ़ें: IPL 2025 भी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK के CEO का बयान आया सामने
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: ग्लेन मैक्सवेल पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा, बोले- ‘विकेट पर चाकू चलाने…’
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: चेपॉक में खेलने से डरती हैं हैदराबाद और राजस्थान, चौंकाने वाले हैं इस मैदान के आंकड़े
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत, पहले ओवर में गिरे 2 विकेट
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines