IPL 2024 SRH vs RCB Kavya Maran Reaction: आईपीएल 2024 के 41वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हराया। इस मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही है। फैंस को भी हैदराबाद की खराब बल्लेबाज पर यकीन नहीं हुआ। क्योंकि इस सीजन हैदराबाद की बल्लेबाजी सबसे खतरनाक रही है और टीम ने दो बार आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है लेकिन आरसीबी के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद की टीम 206 रनों का लक्ष्य तक नहीं बना पाई।
वहीं मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन अपनी टीम की ऐसी बल्लेबाजी देखकर काफी हैरान थी, जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर एक रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर फैंस भी हैदराबाद की बल्लेबाजी पर मजे ले रहे हैं।
हैदराबाद बना पाई महज 171 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। जिसके बाद हैदराबाद के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई।
इस मैच में हैदराबाद के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा 31 रन और हेनरिक क्लासेन भी महज 7 रन बनाकर आउट हुए थे। जिसपर फ्रेंचाइजी की सीईओ का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है। अब फैंस भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
घर पर हैदराबाद की पहली हार
ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। ये मैदान सनराइजर्स हैदराबाद का होम ग्राउंड माना जाता है। वहीं इस सीजन हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर एक भी मैच नहीं हारी थी लेकिन अब आरसीबी के हाथों उसको इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर पहली हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही आरसीबी ने हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। जब पिछले मैच में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो हैदराबाद ने इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और मैच को जीत भी लिया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘अगर मुझे चुना जाना है तो चुना जाएगा..’ क्या शुभमन गिल को है टीम से बाहर होने का खतरा?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई, 3 की लगभग तय विदाई
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines