IPL 2024 SRH Vs PBKS: आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच 69वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं टॉस के बाद जब पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई तो सब हैरान रह गए। दरअसल पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऐसा करके दिखाया जो आजतक आईपीएल इतिहास में कोई भी टीम नहीं कर पाई है। प्लेऑफ से बाहर होने के बाद पंजाब का ये अनोखा कारनामा हैरान कर देने वाला है।
पंजाब का कारनामा
दरअसल पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए महज एक विदेशी खिलाड़ी को ही शामिल किया गया है। दरअसल टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों के बीच इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी वापस लौट चुके हैं। जिसके चलते टीम के पास बहुत कम ऑप्शन बचे थे। हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में महज एक विदेशी खिलाड़ी राइली रूसो को ही शामिल किया गया है। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: धोनी के छक्के से आरसीबी की जीत में मिली मदद, दिनेश कार्तिक ने बताई बड़ी वजह
जितेश शर्मा बने कप्तान
चूंकि सैम करन भी अपने देश वापस लौट चुके हैं और शिखर धवन पहले ही चोट के चलते बाहर चल रहे हैं ऐसे में आज के मैच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जिसको लेकर टॉस जीतने के बाद जितेश ने कहा कि अपनी टीम की कप्तानी करने पर आज गर्व महसूस कर रहा हूं। विकेट काफी अच्छा दिख रहा है ऐसे में हम बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। सभी विदेशी खिलाड़ी वापस लौट चुके हैं ऐसे में आज विदेशी खिलाड़ी के रूप में सिर्फ राइली रूसो खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, राइली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या धोनी ने नहीं मिलाया RCB के खिलाड़ियों से हाथ? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines