SRH vs MI Travis Head: आईपीएल 2024 में आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। पारी के पहले ही ओवर से हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी थी। इस मैच में हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की भी एंट्री हुई और मैदान में हेड ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
पहली ही गेंद से हेड गेंदबाजों पर हावी दिखे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे। ट्रेविस हेड की बल्लेबाजी देखकर फैंस को वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला याद आ गया। कुछ फैंस का मानना है कि हेड ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोहित शर्मा के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
ट्रेविस ने 18 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
इस मैच में ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में बल्लेबाजी करने उतरे और पहली ही गेंद से हेड ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर तगड़ा प्रहार करना शुरू किया। हेड नें बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के बाद फैंस को वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला याद आ गया। जिसमें हेड ने अकेले दम पर टीम इंडिया के हाथ से जीत छीन ली थी। इस हार को आज तक फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी भुला नहीं पाए हैं।
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Playing 11: एनरिक की वापसी से मजबूत हुई दिल्ली की गेंदबाजी, ऋषभ पंत को पहली जीत की तलाश
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कोहली के पैर छूना फैन को पड़ा भारी, सुरक्षाकर्मियों ने बेरहमी से पीटा; दिल दहला देगा वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जल्द चुना जाएगा भारत का स्क्वाड, इन खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स की पैनी नजर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines