IPL 2024 SRH vs LSG: आईपीएल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की कई सालों बाद वापसी हुई है। ट्रेविस हेड इस सीजन गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। वनडे विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद से आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें हेड पर थी।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड पर भरोसा जताया और हेड उस भरोसे पर पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
‘कई गेंदबाजों के करियर पर खतरा’
इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजी ट्रेविस हेड का तूफानी अंदाज देखने को मिल रहा है। हर मैच में हेड टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक बार फिर से हेड ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पहली ही गेंद से हेड ने गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। इस मैच में ट्रेविस हेड ने महज 30 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली।
अपनी पारी के दौरान हेड ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए थे। हेड की तूफानी पारी देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि इस गति से तो ट्रेविस हेड कई गेंदबाजों का करियर खत्म कर देगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि आईपीएल जैसी लीग के लिए ट्रेविस हेड एक बेहतरीन खिलाड़ी है।
आईपीएल 2024 में हेड का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में ट्रेविस हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया है। विपक्षी टीम के गेंदबाज भी हेड से कहीं न कहीं खौफ खाने लगे हैं। अभी तक इस सीजन हेड ने 11 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 533 रन दर्ज हैं। इस दौरान हेड का स्ट्राइक रेट 201 का रहा है। इस सीजन हेड के बल्ले से एक शतक भी निकल चुका है। वहीं आईपीएल 2024 में हेड 61 चौके और 31 छक्के लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘मैं LSG को आईपीएल से बाहर मानता हूं..’ मैथ्यू हेडन टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘पहले बल्लेबाजी करते तो 300 बनाते..’ अभिषेक और हेड की बल्लेबाजी देखकर मास्टर ब्लास्टर भी हैरान
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines