IPL 2024: आईपीएल 2024 का इंतजार करोड़ों फैंस बेहद ही बेसब्री से कर रहे हैं। 22 मार्च से क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों टीमों के फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। फैंस आईपीएल 2024 के इंतजार के उत्साह में डूबे ही थे कि एक फ्रेंचाइजी ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही है कि आईपीएल की विनर टीम अपनी कप्तान बदल सकती है। आईपीएल 2024 में यह फ्रेंचाइजी ऐसे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है, जो विश्व कप जीत चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं किस टीम का बदल सकता है कप्तान और यह जिम्मेदारी किसे सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: कौन हैं साई किशोर? सेमीफाइनल में 5 विकेट लेकर मुंबई की तोड़ दी कमर
कप्तान बदलने की तैयारी में है ये फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही कई खबर सुर्खियों में है। बीते दिन खबर आई थी कि सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच डेल स्टेन ने कहा कि वह आईपीएल 2024 के लिए अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। वह इस सीजन हैदराबाद के लिए बतौर बॉलिंग कोच टीम के साथ नहीं जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के साथ फिर से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा, लेकिन इस सीजन के लिए मुझे ब्रेक चाहिए। इस खबर ने हैदराबाद के फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब एक और खबर सामने आ रही है कि हैदराबाद की टीम अपने कप्तान को भी बदल सकती है। आईपीएल 2023 में टीम के लिए एडेन मारक्रम ने कप्तानी की थी। लेकिन इस सीजन फ्रेंचाइजी अपना कप्तान बदल सकती है।
https://twitter.com/_itspriyaa/status/1763992063929155707
ये भी पढ़ें:- पहले BCCI Central Contract से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, अब रणजी में फ्लॉप; कम नहीं हो रही मुश्किलें
फ्रेंचाइजी किसे बनाएंगे कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडेन मारक्रम से कप्तानी छीनने के बाद यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सौंपा जा सकता है। कमिंस ने बतौर कप्तान कंगारू टीम को दो-दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। खिलाड़ी ने पहले तो डब्ल्यूटीसी 2023 में अपनी टीम को विनर बनाया था और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया था। डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल में कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इसके बाद आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इस बार भी कप्तान पैट कमिंस ही थे। खिलाड़ी में कप्तान बनने की क्वालिटी दूर से भी दिख जाती है, शायद इसी कारण से हैदराबाद पैट कमिंस को अगला कप्तान बना सकती है।
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
35 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
39 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines