IPL 2024 Shubman Gill Fined: आईपीएल 2024 में 10 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच को शुभमन गिल की टीम गुजरात ने 25 रनों से जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं सीएसके पर जीत हासिल करने के बाद बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ पूरी गुजरात टीम पर जुर्माना ठोका है।
स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई टीम
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। जिसके चलते बीसीसीआई ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चूंकि इस सीजन दूसरी बार गुजरात की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है तो इस बार टीम के सभी खिलाड़ियों पर भी 6-6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी ने की डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी, रोहित-विराट के खास क्लब में की एंट्री
गुजरात ने हासिल की पांचवीं जीत
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है। अभी तक गुजरात ने इस सीजन 12 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अभी भी गुजरात की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। सीएसके के खिलाफ गुजरात के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासकर जिस तरह से गिल और साई सुदर्शन ने शतक लगाए थे उससे टीम को जीत हासिल करने में काफी मदद मिली। गुजरात की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 104 और साई सुदर्शन ने 103 रनों की पारी खेली।
गुजरात से जीत के लिए मिले 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई थी। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन सीएसके की ये छठी हार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘जल्दी आ जाते तो मैच खत्म कर सकते थे..’ धोनी पर फिर उठे सवाल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैदान में घुसा MS Dhoni का जबरा फैन, ‘थाला’ के पकड़े पैर; Viral Video
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines