IPL 2024 LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने 98 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। कोलकाता इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। केकेआर की इस जीत से कप्तान श्रेयस अय्यर गदगद नजर आए। उन्होंने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम और टीम के खिलाड़ियों के बारे में एक खुलासा किया।
केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- पिछले 6 मैचों में ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम के साथी पूछ रहे हैं कि ये सब क्या हो रहा है? हम टॉस हार रहे हैं, लेकिन मैच जीत रहे हैं। खैर हमारे लिए यही मायने रखता है।
इसके बाद श्रेयस ने लखनऊ के मैदान पर 235 जैसा बड़ा स्कोर बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- सुनील ने टाइम-आउट में बताया कि 200 रन के आसपास का स्कोर अच्छा रहेगा। हमने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की। हमें लेफ्टी-राइटी के संयोजन से मदद मिली। इससे विपक्ष को मुश्किलें होती हैं। लेफ्ट-राइट कॉम्बीनेशन के सामने गेंदबाजों को अपनी योजना बदलनी पड़ती है।
हम फ्रीडम के साथ खेलना चाहते हैं। अपने नेचुरल गेम को शो करना चाहते हैं। परिस्थिति कुछ भी हो। हालांकि कभी-कभी यह काम नहीं करता और कभी-कभी नहीं। हम सकारात्मक मानसिकता के साथ ही खेलने की कोशिश करते हैं।
वहीं प्लेयर ऑफ द मैच सुनील नरेन ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी शुरुआत करना है। हमें सपोर्ट स्टाफ से काफी सपोर्ट मिल रहा है। आपको अपनी ताकत और अपनी जगह चुननी होगी। वरुण के विकेट लेने से मेरा काम आसान हो रहा है। वह मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्हें अच्छा करते देखना अच्छा लगता है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
6 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
16 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines