IPL 2024 KKR Probable Playing 11: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय शेष हैं। 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि 17वें सीजन का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है।
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन उन्होंने चोट के चलते पूरा सीजन मिस कर दिया था, लेकिन वह एक बार फिर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केकेआर की शुरुआती मैच में प्लेइंग इलेवन क्या होगी यह तो अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान
आईपीएल 2023 में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा ने टीम की कमान संभाली थी। राणा की कप्तानी में केकेआर ने 14 मैचों में 6 में जीत दर्ज की थी और पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थीं। वहीं अब एक बार फिर केकेआर के नियमित कप्तान की टीम में वापसी हो रही है। जबकि आईपीएल 2024 से पहले अय्यर ने फॉर्म में लौटने के संकेत भी दे दिए हैं। अय्यर ने रणजी ट्रॉफी 2024 की दूसरी पारी में 95 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं केकेआर के फैंस अय्यर से इस साल खिताब जीताने की उम्मीद कर रहे हैं। केकेआर ने 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आखिरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। जिसके बाद से वह अभी तक खिताब जीतने में विफल रही है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: श्रेयस अय्यर को वापस मिल सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट! KKR को भी मिलेगी गुड न्यूज
रिंकू- वेंकटेश से होगी खास उम्मीद
केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के टी20 मैचों में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और जमकर रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ रिंकू सिंह ने आखिरी टी20 मैच में 39 गेंदों पर 69 रन की कमाल पारी खेली थी। रिंकू की इस पारी में चौकों से ज्यादा छक्के शामिल थे। इसके अलावा जब-जब उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, उन्होंने रन बनाए हैं।
अब आईपीएल 2024 में भी केकेआर के फैंस अपने फेवरेट बल्लेबाज से बहुत सारे रन बनाने की आस लगाए बैठे हैं। पिछले सीजन में रिंकू के अलावा केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में 404 रन बनाए थे। अगर केकेआर को इस बार आईपीएल का खिताब उठाना है तो उनके टॉप ऑर्डर के अलावा मिडिल ऑर्डर को भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने खोज निकाला एक और मलिंगा, बॉलिंग देख रह जाएंगे हैरान
श्रेयस की कप्तानी में इनको मिल सकता है मौका
केकेआर ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 10 खिलाड़ियों को खरीदा था। इसमें अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब रहमान, वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। जिसके बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। स्टार्क को इतनी महंगी रकम में खरीदने के बाद उनका सारे मैच खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में सुनील नारायण का साथ मुजीब रहमान देते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि देखना यह होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में क्या मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है या फिर उन्हें बेंच पर बैठाया जाएगा।
कुछ ऐसी हो सकती हैं KKR की Playing 11
ओपनिंग- वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज,
मिडिल ऑर्डर- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह
बॉलिंग- मिचेल स्टार्क, मुजीब रहमान, चेतन सकारिया
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
37 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
51 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
3 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines