Ipl 2024 Shashank Singh csk ceo kasi viswanathan viral video ipl 2025 mega auction
---विज्ञापन---
IPL 2024 Shashank Singh:आईपीएल 2024 में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल होने के कारण से टीम से बाहर हैं। शिखर की गैर मौजूदगी में सैम करन पंजाब की अगुवाई कर रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम भी पंजाब का कमजोर हो गया है लेकिन टीम का एक खिलाड़ी है। जो हर मैच में टीम को संकट से बाहर निकाल रहा है। हम बात कर रहे है पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज शंशाक सिंह की। जिन्होंने अपने बल्ले से इस सीजन में तहलका मचाया हुआ है।
इन दिनों एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें शंशाक सिंह मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ के साथ नजर आ रहे हैं। क्लिप में काशी, शंशाक को गले लगा रहे हैं और उनके साथ बात कर रहे हैं। इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि सीएसके की शंशाक सिंह में दिलचस्पी है। ये भी हो सकता है कि अगर पंजाब ने आईपीएल 2025 में शंशाक सिंह को रिटेन नहीं किया तो सीएसके आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में शंशाक सिंह को खरीद सकती हैं।
शंशाक सिंह का प्रदर्शन
फिलहाल शंशाक सिंह आईपीएल 2024 में अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे है। पंजाब की तरफ से खेलने वाले शंशाक सिंह ने 6 मैचों में 72 के औसत से 288 रन बनाए है। जिसमे 2 अर्धशतक भी शामिल है। इस सीजन में शंशाक सिंह पंजाब के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा कर रहे है। इससे पहले शंशाक सिंह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी रह चुके हैं। लेकिन हैदराबाद में उनको ज्यादा मौके नहीं मिले।