IPL 2024 Schedule Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज कब होगा इस पर लंबे समय से अटकलें थीं। 22 मार्च को फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। इसको लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी जानकारी दी है। हालांकि इससे पहले आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी कहा था कि टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस पर से पर्दा पूरा शेड्यूल आने के बाद ही हटेगा। लेकिन काशी विश्वनाथन ने ओपनिंग सेरेमनी को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है।
चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी पहला मैच खेलेगी और किसके खिलाफ खेलेगी यह साफ नहीं है। उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि आईपीएल ने मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने का प्लान किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इसी कारण उसे इस ओपनिंग सेरेमनी को आयोजित करने का अवसर मिला है।
कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जा सकता है। अभी हालांकि, पूरा शेड्यूल सामने नहीं आ पाया है। चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के कारण दो भाग में इसका शेड्यूल आएगा। जानकारी के मुताबिक पहले 15 दिन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। उसके बाद चुनाव की तारीखों के हिसाब से आगे का शेड्यूल तय होगा।
कब जारी होगा आईपीएल 2024 का शेड्यूल?
आईपीएल 2024 के शेड्यूल को लेकर अभी कोई खास तारीख नहीं पता चली कि कब आएगा। लेकिन बुधवार रात अचानक सोशल मीडिया पर हलचल हो गई कि गुरुवार 22 फरवरी को आईपीएल का शेड्यूल जारी आएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने लगे कि आईपीएल का शेड्यूल 22 फरवरी की शाम पांच बजे स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा पर जारी किया जाएगा। इसमें यह भी लोगों का कहना था कि पहले 15 दिन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभी इस पर हालांकि किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- सरफराज खान क्यों पहनते हैं ’97’ नंबर की जर्सी? पिता से है खास कनेक्शन, सामने आई वजह
यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान पर लौटेंगे रैना, गेल और सहवाग, आईवीपीएल में दिखेगा जलवा; कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
26 mins agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
12 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
13 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
13 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines