IPL 2024 Schedule Match Timings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का शेड्यूल अब जारी हो गया है। हालांकि, अभी तक पहले 17 दिन और 21 मैचों का ही शेड्यूल सामने आया है। इन 17 दिनों में सभी टीमें करीब 4-4 मुकाबले खेलेंगी। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 7 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल तय हो गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मैच भी खेले जाएंगे। अब कई फैंस जानना चाहते होंगे कि आईपीएल 2024 के मैच कितने बजे से शुरू होंगे। तो आपको बताते हैं कि दोपहर और शाम दोनों वक्त शुरू होने वाले मैचों की क्या टाइमिंग होगी?
कब शुरू होंगे आईपीएल के मैच?
आईपीएल 2024 के मुकाबले पिछले साल के समय पर ही शुरू होंगे। पिछले साल दोपहर के मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और शाम के मैच शाम 7.30 बजे से होते थे। इस बार भी दिन के मैच 3.30 बजे दोपहर और रात के मैच 7.30 बजे शाम से शुरू होंगे। जबकि दोपहर के मैचों का टॉस 3 बजे और शाम के मैचों का टॉस 7 बजे होगा। 7 अप्रैल के बाद का शेड्यूल अभी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें तय होने के बाद ही फाइनल होगा।
कहां देख पाएंगे लाइव मैच?
आपको बता दें कि आईपीएल के टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास तो डिजिटल राइट्स वायकॉम 18 के पास हैं। यानी फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर मैचों का लाइव लुत्फ टीवी पर उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स ओटीटी पर जियो सिनेमा के जरिए बिल्कुल फ्री में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
कब जारी होगा बाकी का शेड्यूल?
आईपीएल ने शेड्यूल का ऐलान करते हुए अपनी रिलीज भी जारी की। उन्होंने इसमें बताया कि बीसीसीआई लगातार सरकार और सुरक्षा एजेंसीज के साथ संपर्क में है। सभी प्रोटोकॉल और एडवाइजरी का पालन करने के बाद और आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों को देखते हुए ही आईपीएल का बाकी शेड्यूल जारी होगा। देश में 18वें लोकसभा चुनाव होने हैं और इलेक्शन कमीशन जैसे ही चुनाव की तारीखें जारी कर देका। उसके बाद ही बोर्ड आगे के शेड्यूल पर विचार करेगा और पोलिंग डेट के हिसाब से आगे का कार्यक्रम जारी कर देगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule Announced: आईपीएल 17 का शेड्यूल जारी, RCB खेलेगी पहला मैच; कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
देखिए पहले 21 मैचों का शेड्यूल
यह भी देखें:- आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, जानें 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
33 mins agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
47 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines