IPL 2024 Schedule Announced Match Timings Double Header Matches
विज्ञापन

IPL 2024 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, जानें किस टाइम खेले जाएंगे दोपहर और शाम के मैच

IPL 2024 Schedule Match Timings: आईपीएल 2024 के पहले 17 दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस दौरान कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों का आयोजन 10 शहरों में होगा। पहले 17 दिनों में चार डबल हेडर भी होंगे। 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल अभी तय हुआ है। इन मैचों की टाइमिंग क्या होगी यह आपको बताते हैं:-

IPL 2024 Schedule Match Timings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का शेड्यूल अब जारी हो गया है। हालांकि, अभी तक पहले 17 दिन और 21 मैचों का ही शेड्यूल सामने आया है। इन 17 दिनों में सभी टीमें करीब 4-4 मुकाबले खेलेंगी। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 7 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल तय हो गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मैच भी खेले जाएंगे। अब कई फैंस जानना चाहते होंगे कि आईपीएल 2024 के मैच कितने बजे से शुरू होंगे। तो आपको बताते हैं कि दोपहर और शाम दोनों वक्त शुरू होने वाले मैचों की क्या टाइमिंग होगी?

कब शुरू होंगे आईपीएल के मैच?

आईपीएल 2024 के मुकाबले पिछले साल के समय पर ही शुरू होंगे। पिछले साल दोपहर के मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे और शाम के मैच शाम 7.30 बजे से होते थे। इस बार भी दिन के मैच 3.30 बजे दोपहर और रात के मैच 7.30 बजे शाम से शुरू होंगे। जबकि दोपहर के मैचों का टॉस 3  बजे और शाम के मैचों का टॉस 7 बजे होगा। 7 अप्रैल के बाद का शेड्यूल अभी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें तय होने के बाद ही फाइनल होगा।

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

आपको बता दें कि आईपीएल के टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। टीवी राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास तो डिजिटल राइट्स वायकॉम 18 के पास हैं। यानी फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर मैचों का लाइव लुत्फ टीवी पर उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स ओटीटी पर जियो सिनेमा के जरिए बिल्कुल फ्री में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब जारी होगा बाकी का शेड्यूल?

आईपीएल ने शेड्यूल का ऐलान करते हुए अपनी रिलीज भी जारी की। उन्होंने इसमें बताया कि बीसीसीआई लगातार सरकार और सुरक्षा एजेंसीज के साथ संपर्क में है। सभी प्रोटोकॉल और एडवाइजरी का पालन करने के बाद और आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों को देखते हुए ही आईपीएल का बाकी शेड्यूल जारी होगा। देश में 18वें लोकसभा चुनाव होने हैं और इलेक्शन कमीशन जैसे ही चुनाव की तारीखें जारी कर देका। उसके बाद ही बोर्ड आगे के शेड्यूल पर विचार करेगा और पोलिंग डेट के हिसाब से आगे का कार्यक्रम जारी कर देगा।

विज्ञापन

देखिए पहले 21 मैचों का शेड्यूल

यह भी देखें:- आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, जानें 10 बड़ी बातें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ