IPL 2024 Schedule Announcement First 21 Matches: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के शेड्यूल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। अब शेड्यूल सामने आ गया है और 22 मार्च से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होना तय हो चुका है। आईपीएल 2024 के अभी पहले 17 दिनों के मुकाबलों का शेड्यूल ही जारी हुआ है। पहले 21 मुकाबलों का शेड्यूल सामने आया है और 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। आमतौर पर पहला मैच पिछले सीजन के फाइनलिस्ट का होता है लेकिन ऐसा इस बार नहीं हुआ है।
क्यों नहीं आया पूरा शेड्यूल?
भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण ही शेड्यूल के अनाउंसमेंट में देरी हुई है। अभी भी बचे हुए मुकाबलों का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ही तय हो पाएगा। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले ही बताया था कि चुनाव की फाइनल तारीखों के बाद ही पूरा शेड्यूल आएगा और पहले दो भागों में शेड्यूल जारी होगा। अयह मुकाबला चेन्नई होस्ट करेगी और चेपॉक के मैदान पर यह मैच खेला जाएगा। जबकि गुजरात टाइटंस अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी।
IPL 2024 First 17 Days Schedule
चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे
अभी तक जारी किए गए शेड्यूल में चार डबल हेडर मुकाबले भी होने वाले हैं। सीजन के दूसरे दिन 23 मार्च, तीसरे दिन 24 मार्च के बाद 31 मार्च और 7 अप्रैल को चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान हर टीम लगभग-लगभग अपने 4-4 मुकाबलें खेलेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स 9वीं बार करेगी ऐसी
आईपीएल के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स 9वीं बार सीजन का पहला मैच खेलेगी। इस टीम के लिए यह 15वां सीजन होगा। चेन्नई की टीम पहले 21 मैचों के दौरान चार मुकाबले खेलेगी। इसमें उसके दो मैच चेपॉक में होंगे। बल्कि एक मुकाबला वाइजैग और एक मुकाबला हैदराबाद में उसे खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स का इस दौरान सामना होगा आरसीबी, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस
यह भी पढ़ें- IPL 2024: शमी के बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुसीबत, राशिद खान ने भी बढ़ाई चिंता
मुंबई इंडियंस ने भी शेड्यूल आने के बाद एक पोस्ट किया और अपने नए कप्तान व पूर्व कप्तान का पोस्टर जारी किया। उन्होंने अपने शुरुआती चार मैचों का शेड्यूल बताया। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। मुंबई पहली बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।
यह भी देखें- Breaking News : IPL 2024 का Full Schedule
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
26 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines