IPL 2024 Schedule All 10 Teams Fixtures: आईपीएल 2024 के लिए गुरुवार 22 मार्च को शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले 17 दिन का शेड्यूल जारी किया गया है। 22 मार्च से 7 अप्रैल तक होने वाले 21 मैचों का ऐलान हुआ है। पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच चेन्नई के चेपॉक में होगा। इस दौरान कुल 10 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें चार डबल हेडर मुकाबले भी शामिल हैं। दोपहर में होने वाले मैचों का लाइव एक्शन 3.30 बजे और शाम में होने वाले मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे।
देखिए सभी 10 टीमों का अभी तक का शेड्यूल
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके):
22 मार्च: सीएसके बनाम आरसीबी (चेन्नई)
26 मार्च: सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई)
31 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सीएसके (विशाखापट्टनम)
5 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम सीएसके (हैदराबाद)