IPL 2024 Sanju Samson Fined: आईपीएल 2024 में 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच के बाद से संजू सैमसन काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल मैच के दौरान संजू का विकेट काफी हैरान कर देने वाला था। इसको लेकर खुद सैमसन ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद संजू को फील्ड अंपायर से बहस करते हुए देखा गया था। जिसकी सजा अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संजू सैमसन को दी है। बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है।
बीसीसीआई ने जारी किया बयान
संजू को सजा सुनाते हुए बीसीसीआई ने बयान जारी करके लिखा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिसके चलते संजू पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। संजू ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया है। संजू ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में मैच रेफरी का का निर्णय अंतिम है।
आउट होने के बाद संजू ने की थी बहस
दरअसल इस मैच में संजू सैमसन के विकेट को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मैच के दौरान दिल्ली की तरफ से जब मुकेश कुमार 16वां ओवर कर रहे थे तब इस ओवर में संजू आउट हुए था।
संजू का कैच शाई होप ने लॉन्ग ऑन पर पकड़ा था, जिसको लेकर फैंस का मानना है कि होप का पैर बाउंड्री को लगा था लेकिन थर्ड अंपायर ने इसको नॉटआउट की बजाय आउट करार दिया था। जिसके बाद संजू सैमसन ने फील्ड अंपायर से थोड़ी बहस की थी। जिसका खामियाजा अब कप्तान को भुगतना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम की बढ़ी टेंशन, आयरलैंड सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर को नहीं मिला वीजा
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: ‘जैसे दूध में मक्खी पड़ी…’ संजू सैमसन के विकेट पर सिद्धू हैरान
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
23 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines