IPL 2024 Sameer Rizvi: आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीता था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उत्तर प्रदेश के अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी ने अपना आईपीएल डेब्यू किया। भले ही समीर रिजवी की इस मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन फिर भी समीर ने एक काम करके करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
समीर का दिल जीत लेने वाला वीडियो
दरअसल इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत लिया था और टूर्नामेंट का आगाज जीत के किया। वहीं जब मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हैं तब समीर रिजवी ने कुछ ऐसा काम किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल जब मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तब समीर रिजवी के सामने हाथ मिलाने के लिए जब विराट कोहली सामने आए तो समीर ने अपनी कैप उतारकर कोहली से हाथ मिलाया।
ये वाकया कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद समीर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी अब इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा समीर रिजवी किसी महापुरूष का सम्मान करना जानते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा रिजवी अगले साल आरसीबी पक्का।
चेन्नई ने खेला था दांव
बता दें, समीर रिजवी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर पर बड़ा दांव खेला था। अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में इस बार समीर सबसे महंगे खिलाड़ी थे। सीएसके ने समीर को 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। भले ही समीर रिजवी को पहले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो लेकिन फैंस को उम्मीद है आगे उनको जरूर बल्लेबाजी मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH Live Updates: IPL इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ी आमने-सामने, 7 बजे होगा टॉस
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 175 रन, आखिरी ओवर में पोरेल ने ठोके 25 रन
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत का कमबैक मैच में नहीं दिखा जादू, 454 दिन बाद भी नहीं सुधरी पुरानी गलती
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
26 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
57 mins agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines