ipl 2024 rr vs rcb Virat Kohli first batsman to score 7500 runs in IPL Royal Challengers Bengaluru Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
IPL 2024 Virat Kohli : IPL 2024 के 19वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की ओर से 34 रन बनाते ही उनके इंडियन प्रीमियर लीग में 7500 रन पूरे हुए। लीग में वह यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
IPL में विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने IPL में अब तक 242* मैच खेले हैं। इस दौरान 234 पारियों में उन्होंने करीब 38 की औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 7500* रन बनाए हैं। लीग में विराट कोहली ने 52 फिफ्टी के साथ ही 7 सेंचुरी भी लगाई हैं। वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा शिखर धवन ने अब तक 6755 रन, डेविड वॉर्नर ने 6545 रन, रोहित शर्मा ने 6280 रन और सुरेश रैना ने 5528 रन बनाए हैं।