IPL 2024 RR vs MI: आईपीएल 2024 में 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 9 विकेट से जीत लिया है। 8 मैचों में राजस्थान की ये सातवीं जीत है, जबकि मुंबई की ये इस सीजन पांचवीं हार है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको राजस्थान ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की जीत में इन खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।
1. संदीप शर्मा
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस मैच में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की। संदीप ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। कई मैचों के बाद संदीप की मुंबई के खिलाफ वापसी हुई और संदीप आते ही छा गए। इस सीजन एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले संदीप शर्मा तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
2. यशस्वी जायसवाल
पिछले कई मैचों से फ्लॉप चल रहे यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में जायसवाल ने कमाल का शतक लगाया। पिछले कई मैचों में जायसवाल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन मुंबई के खिलाफ जायसवाल अगल ही फॉर्म में दिखें। इस मैच में जायसवाल ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने 9 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े।
3. संजू सैमसन
हर मैच की तरह इस मैच में भी संजू सैमसन ने टीम के लिए कप्तानी भरी पारी खेली। जोश बटलर का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए संजू सैमसन ने पारी को संभाला और आखिरी तक डटे रहे। संजू ने इस मैच में 28 गेंदों पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- RR vs MI: फिर उठे हार्दिक पांड्या पर सवाल, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
ये भी पढ़ें:- Video: दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 24.75 करोड़ की कीमत और खराब प्रदर्शन, मिचेल स्टार्क की आलोचना पर KKR के CEO करारा जवाब
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines