RR vs LSG, KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के चौथे मैच में आज राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रही है। राजस्थान के घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा खुलासा किया। दरअसल राहुल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान LSG के कप्तान चोटिल हो गए थे। पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद वह बचे हुए 4 टेस्ट नहीं खेले थे। इस दौरान वह इलाज के लिए लंदन भी गए थे।
राहुल ने किया बड़ा खुलासा
राहुल ने बताया कि पिछले कुछ सालों में कौन उनका बेस्ट फ्रेंड रहा है। साथ ही उन्होंने मैदान में वापसी पर भी खुशी जताई। केएल राहुल ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी करते। सवाई मानसिंह का विकेट अच्छा दिख रहा है। मैं मैदान पर वापस आकर खुश हूं। पिछले कुछ वर्षों में चोट मेरी सबसे अच्छी दोस्त बन गई है, लेकिन यह आपको भूखा रखती है और जब आप वापस आते हैं तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं। क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और नवीन उल हक हमारे 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। फिलहाल हमारा ध्यान इसी खेल पर है।”
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
लखनऊ सुपर जाइंट्स: दीपक हुडा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, के गौतम।
राजस्थान रॉयल्स: नंद्रे बर्गर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन।
ये भी पढ़ें: RR vs LSG: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा, देखें प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सबसे महंगा खिलाड़ी पड़ा महंगा! ऑक्शन में KKR से हो गई थी बड़ी भूल?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines