RR vs DC: राजस्थान की जीत में चमके रियान पराग, दिल्ली की लगातार दूसरी हार

IPL 2024 RR vs DC: आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। टूर्नामेंट में राजस्थान की ये दूसरी जीत और दिल्ली की लगातार दूसरी हार है।

IPL 2024 RR vs DC

IPL 2024 RR vs DC Image Credit: Social Media

IPL 2024 RR vs DC: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 12 रनों से जीत लिया है। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की चरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 49 रनों पारी खेली। इसके अलावा स्टब्स ने 23 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन

राजस्थान की शानदार गेंदबाजी

मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल और बर्गर ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान ने एक विकेट हासिल किया। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने कमाल की गेंदबाजी के दम पर आखिरी ओवर में महज 5 रन ही खर्च किए।

विज्ञापन

राजस्थान ने बनाए थे 185 रन

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता था, टॉस जीतने के बाद दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग ने 45 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में पराग ने 6 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

विज्ञापन

पराग के अलावा आर अश्विन ने 19 गेंदों पर 29 रनों की अहन पारी खेली थी। अश्विन ने अपनी पारी के दौरान तीन शानदार छ्क्के लगाए थे। वहीं ध्रुव जुरेल ने 20 और हेटमायर नाबाद 14 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी 5 गेंदबाजों ने अपने नाम एक-एक विकेट दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ