Royal Challengers Bangalore IPL 2024: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। RCB को अब तक 7 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके लिए ट्रॉफी जीतना तो दूर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना भी दूर की कौड़ी साबित होता नजर आ रहा है। आरसीबी के शर्मनाक प्रदर्शन से फैंस को करारा झटका लगा है। ऐसे में एक फैन ऐसी भी है, जिसने आरसीबी के जीतने पर ही शादी करने की कसम खाई है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
फैन का फोटो हुआ था वायरल
दरअसल, दो साल पहले आरसीबी के मुकाबले में एक फैन का फोटो तेजी से वायरल हुआ था। इस फोटो में लड़की ने एक पोस्टर लिया हुआ था, जिसमें उसने लिखा था कि जब तक आरसीबी ट्रॉफी नहीं जीत जाती, तब तक वह शादी नहीं करेगी।
अमित मिश्रा ने जताई थी चिंता
ये लड़की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में नजर आई थी। जिसका फोटो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस लड़की का फोटो वायरल होने के बाद अमित मिश्रा ने उसके पेरेंट्स के लिए चिंता जताई थी। अमित मिश्रा ने कहा था कि मैं उनके माता-पिता को लेकर वाकई में चिंतित हूं। अमित मिश्रा के इस कमेंट को कई लोगों ने आरसीबी पर तंज भी समझा था।
RCB Fan
कई बार करीब आकर चूकी आरसीबी
आपको बता दें कि आरसीबी कई बार खिताब के नजदीक आकर चूकी है। उसे तीन बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस बार भी आरसीबी का शर्मनाक प्रदर्शन फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB की टेंशन बने 3 खिलाड़ी, बार-बार कटा रहे नाक
ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिनेश कार्तिक को लेकर भिड़ गए दो दिग्गज, T20 WC सिलेक्शन पर चल रही थी बात
ये भी पढ़ें: IPL 2024: उम्मीद न छोड़ें RCB फैंस, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती बेंगलुरु, समझें पूरा गणित
ये भी पढ़ें: IPL 2024 : RCB को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
26 mins agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
1 hr agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
2 hrs agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
2 hrs agoमिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
3 hrs agoICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
4 hrs agoटीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines