T20 World Cup 2024 : इन दिनों दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2024 पर टिकी हैं। 2 महीने तक चलने वाले क्रिकेट के इस महापर्व के बाद फैंस को टी20 विश्व कप 2024 का धमाका देखने को मिलेगा। आईपीएल 2024 के दौरान ही टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होगा। भारतीय फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड पर रहने वाली हैं। बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें भी आईपीएल 2024 पर टिकी हैं। ये टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। वहीं अब सोशल मीडिया पर टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं।
कौन होगा रोहित का जोड़ीदार?
आईपीएल 2024 में अब भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों ने अपने-अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी। वहीं विराट कोहली भी आईपीएल 2024 में कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने ताबतोड़ 77 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद विराट कोहली ने संकेत दे दिए हैं कि अब वो टी20 विश्व कप 2024 खेलने के लिए भी तैयार हैं। अब सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं।
जहां एक तरफ कई फैंस टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को सलामी जोड़ी के रूप में देख रहे हैं तो कई फैंस विराट कोहली और जायसवाल को सलामी जोड़ी को रूप में देख रहे हैं। विराट और जायसवाल को सलामी जोड़ी के रूप में देखने के लिए फैंस इसलिए भी सवाल उठा रहे हैं क्योंकि टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े काफी शानदार है और विराट कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में रन भी सबसे ज्यादा है।
इसके अलावा विराट कोहली पिछले टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थी। इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल में पिछले दो साल से आरसीबी के लिए ओपनिंग भी कर रहे हैं और ओपनिंग करते हुए काफी कमाल की बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। ऐसे विराट कोहली भी फैंस के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- CSK vs GT: पिछले सीजन की फाइनलिस्ट आमने-सामने, चेन्नई में 1 बदलाव; मैच विनर खिलाड़ी की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- SA central contracts: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, नॉर्टजे और डिकॉक बाहर
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI Playing 11: दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश, इस खिलाड़ी की चोट ने की मुंबई की ताकत आधी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines