Rohit Sharma Take Revenge from Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और वर्तमान कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच खूब जुगलबंदी देखने को मिल रही है। मुंबई और गुजरात के बीच खेले गए पहले मुकाबले में देखने को मिला था कि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को फील्डिंग के लिए बाउंड्री लाइन पर भेज दिया है। हार्दिक बार-बार रोहित को फील्डिंग के लिए इधर से उधर भेज रहे थे। इसको लेकर हार्दिक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया था। सोशल मीडिया फैंस पांड्या पर पूर्व कप्तान के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगा रहे थे। अब मुंबई इंडियंस के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने हार्दिक से अपना बदला पूरा कर लिया है।
https://twitter.com/AdiRo__45/status/1773183743638843591
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: अपनी गलतियों से हार्दिक पांड्या ने मोड़ा मुंह! बताया हार का असली कारण
रोहित ने कैसे लिया पांड्या से बदला
मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला है। इस मैच में रोहित शर्मा ने हार्दिक से अपना बदला पूरा कर लिया है। आईपीएल के 8वें मुकाबले में जब हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी थी, तब हार्दिक ने हार मानकर फील्डिंग लगाने की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सौंप दी थी। रोहित शर्मा अपने हिसाब से सभी खिलाड़ियों को सही स्थान पर फील्डिंग के लिए भेज रहे थे। इस दौरान रोहित ने हार्दिक को बाउंड्री लाइन पर भेज दिया। हार्दिक कप्तान थे, लेकिन फिर भी रोहित ने उन्हें फील्डिंग के लिए बाउंड्री लाइन पर भेज दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं कि रोहित ने हार्दिक से पहले मैच का बदला ले लिया है। फैंस यह भी बोल रहे हैं कि हार्दिक की दो ही मैच में अक्ल ठिकाने आ गई है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई की हार के बाद हार्दिक को समझाते दिखे रोहित शर्मा! सबके सामने लगा दी क्लास
हार्दिक की कप्तानी पर उठ रहे सवाल
बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले तो गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर हार्दिक पांड्या की टीम के साथ बेवफाई का बदला ले लिया। इसके बाद हैदराबाद ने भी मुंबई के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर, टीम को 31 रनों से हरा दिया। इस मैच के बाद सोशल मीडिया फैंस से लेकर कई क्रिकेट दिग्गज हार्दिक की कप्तानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर से रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर हार्दिक को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। हार्दिक पांड्या ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं। रोहित और मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक को जमकर ताने मार रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Dream 11 Prediction: राजस्थान-दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर खेले दांव, हो सकते हैं मालामाल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines