IPL 2024 Rohit Sharma Retirement Hints: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल 2024 में धूम मचा रहे हैं। इस बार रोहित मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा फैंस को टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
वनडे विश्व कप 2023 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था, लेकिन भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। जिसके बाद लग रहा था कि रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वहीं अब खुद रोहित शर्मा ने अपने संन्यास पर खुलकर बात की है। रोहित ने बताया की कब तक वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले है।
संन्यास पर रोहित का बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध होस्ट और एंकर गौरव कपूर के एक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में अपने संन्यास को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कब तक वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हैं। रोहित ने कहा कि मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मैं अच्छा खेल रहा हूं और मैं आगे कुछ और सालों तक खेलना जारी रखूंगा। वास्तव में मुझे विश्व कप जीतना है। साल 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है और मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया इसको जीतने में सफलता हासिल करेगी।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट के फाइनल हार चुकी है और दोनों ही बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और फिर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार है। इस फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीतेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे विराट कोहली, रिपोर्ट में हुआ खुलासा!
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कार्तिक की फॉर्म ने बढ़ाई विकेटकीपर्स की टेंशन! इन 3 खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! IPL 2024 में शर्मनाक रहा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
8 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
9 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines