IPL 2024: संन्यास पर रोहित ने की खुलकर बात, बताया कब कहेंगे क्रिकेट को अलविदा

IPL 2024 Rohit Sharma: टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान अपने संन्यास पर खुलकर बात की है। इस दौरान रोहित ने बताया कि आखिर उनका आगे का क्या प्लान है और वो कब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हैं।

ipl 2024 Rohit Sharma retirement hints WTC final in 2025

ipl 2024 Rohit Sharma retirement hints WTC final in 2025

विज्ञापन

IPL 2024 Rohit Sharma Retirement Hints: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल 2024 में धूम मचा रहे हैं। इस बार रोहित मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा फैंस को टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

वनडे विश्व कप 2023 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था, लेकिन भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। जिसके बाद लग रहा था कि रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वहीं अब खुद रोहित शर्मा ने अपने संन्यास पर खुलकर बात की है। रोहित ने बताया की कब तक वे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले है।

विज्ञापन

संन्यास पर रोहित का बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध होस्ट और एंकर गौरव कपूर के एक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में अपने संन्यास को लेकर खुलकर बात की और बताया कि कब तक वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हैं। रोहित ने कहा कि मैं इन सब चीजों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मैं अच्छा खेल रहा हूं और मैं आगे कुछ और सालों तक खेलना जारी रखूंगा। वास्तव में मुझे विश्व कप जीतना है। साल 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है और मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया इसको जीतने में सफलता हासिल करेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट के फाइनल हार चुकी है और दोनों ही बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और फिर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में एक और बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार है। इस फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ