Which Team Rohit Sharma May Join After MI: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है कि वह एमआई को कभी भी अलविदा कह सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने जब से रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसके बाद से ही खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबर चल रही है कि रोहित शर्मा कभी भी मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान का सम्मान नहीं किया है। रोहित ने एमआई को 5-5 ट्रॉफी दिलाई है, लेकिन फिर भी उनसे कप्तानी छीन ली गई है। ऐसे में एक सवाल अक्सर उठता है कि अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो वह किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं। आईपीएल 2024 के बीच एक फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को ओपन ऑफर दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- CSK की जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल का गणित, इन 2 बड़ी टीमों का प्लेऑफ से पत्ता कटना तय
किस फ्रेंचाइजी ने दिया खिलाड़ी को ऑफर
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने के बाद फ्रेंचाइजी के लिए भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुंबई को आईपीएल 2024 के शुरुआती तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के करोड़ों फैंस ने हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर हार्दिक पर हजारों मीम्स बनने लगे, उन्हें मैदान पर भी ट्रोल किया जाने लगा। हार्दिक के मैदान पर आते ही रोहित-रोहित के नारे लगने लगे। इस बीच रोहित शर्मा को लेकर खबरें आने लगी कि वह कभी भी मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा एमआई छोड़ सकते हैं। जब भी रोहित शर्मा के एमआई छोड़ने की बात सामने आती है, तो फैंस के मन में एक ही सवाल उठते हैं कि अब वह किस टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल 2024 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने रोहित को अपनी टीम के साथ जुड़ने का ओपन ऑफर दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC से पहले पाकिस्तान में बड़ा उलटफेर, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को बना दिया हेड कोच
कोच का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल
केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में एलएसजी मैनेजमेंट टीम का ही कोई स्टाफ मेंबर कोच से सवाल करता है कि अगर आपको मेगा ऑक्शन में किसी एक खिलाड़ी को खरीदने का मौका मिले, तो किसे खरीदेंगे। इसके बाद इंटरव्यूवर ने पूछा कि अगर आपको रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने का मौका मिले, तो आप क्या करेंगे। इस पर एलएसजी के कोच भी हैरान हो गए। कोच ने पहले पूछा कि एमआई का रोहित शर्मा, तो इंटरव्यूवर ने कहा हां वही रोहित शर्मा। इस पर कोच ने आश्चर्य के साथ कहा कि आप उन्हें जब ले आओ एलएसजी में जगह है। इससे साफ है कि एलएसजी कोच ने रोहित शर्मा को ओपन ऑफर दे दिया है कि आप जब चाहें, लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर रोहित मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो एलएसजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए जरूर मशक्कत करेगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines